aajtaktimes

कई नेता अपने मेडिकल कॉलेज चला रहे हैं: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि एनईईटी परीक्षा पर आए उच्चतम न्यायालय के आदेश को इसलिए पलटने की मांग की गई है क्योंकि कई नेता अपने खुद के मेडिकल कॉलेज चला रहे हैं।
 केजरीवाल ने मोदी को पत्र लिखा और इसके कुछ देर बाद ही केंद्र ने राज्य बोर्डों को एनईईटी के दायरे से बाहर रखने के लिए अध्यादेश जारी करने को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा,‘‘हम सभी जानते हैं कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिले में कितना बड़ा भ्रष्टाचार होता है। मेधावी छात्रों को दरकिनार कर दिया जाता है और जिनके पास पैसा है उनको दाखिला दिया जाता है। उन्होंने कहा कई पार्टियों के सांसदों और मंत्रियों के मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें से कुछ ही अच्छे संस्थान है, लेकिन ज्यादातर गैरकानूनी चीजों के अड्डे हैं। यही वजह है कि नेता एनईईटी को लागू नहीं होने देना चाहते। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि एेसा कोई अध्यादेश नहीं लाइए जिससे यह संदेश जाए कि केंद्र कालाधन रखने वालों का पक्ष ले रहा है।’’ 

Related

UP 6429536830051322905

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item