किसान यूनियन ने किया रक्तदान
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । भारतीय किसान यूनियन द्वारा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि जिला अस्पताल के परिसर में मनाई गयी जिसमे संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि रहे,उनके द्वारा रक्तदान करके रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया हुआ जिसमे 75 लोगो ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 51 लोगो ने रक्तदान किया।
गौरतलब रहे कि महात्मा टिकैत की आज पांचवी पुण्य तिथि थी और उन्ही के नाम से हो रहे रक्तदान के आठ साल पूरे हुए इसी को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल परिसर में हुई सभा में सैकड़ो किसानो ने टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके द्वारा बताये गए रास्ते सेवा,संघर्ष और सहयोग के माध्यम से किसानो के हक़ व अधिकार दिलाने का संकल्प लिया गया।इस कार्यक्रम में संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं स्वम् स्वैछिक रक्तदान करके उनके योगदान को याद किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि महात्मा टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन के माध्यम से किसानो को अपनी बात कहने का अधिकार दिया जिसके दम पर आज किसान कलेक्टर से उसके ऑफिस में जाकर मेरा काम क्यों नही हुआ यह कह सकता है जिसके लिए गांव गांव में जाकर किसान संगठन बनाएँ और अपने हक़ अधिकार सम्मान पाये।
इसी के साथ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाराबंकी के संगठन द्वारा दोहरी शिक्षा नीति के विरोध में जो हाइकोर्ट के आदेश को न लागू करने का प्रकरण उठाया गया।उस राष्ट्रीय इकाई की सहमति है क्योंकि परिषदीय विद्यालयों में जबतक सरकारी कर्मचारियों के बच्चे नही पढ़ेंगे सामान पुस्तके पाठ्यक्रम नही होगा तब तक किसान का पुत्र कलेक्टर नही बन सकता।इस पर जनांदोलन चलाया जायेगा।
सभा को प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा टिकैत गांव गरीब खेत खलिहान में खुशहाली लाने हेतु संगठन को सेवा और सहयोग का माध्यम बनाया।उनके सपने को पूरा करने के लिए संगठन सामजिक कार्यक्रम रक्तदान,नेत्रदान,देहदान व निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहा हूँ।
सभा को हरिनाम वर्मा जिलाध्यक्ष लखनऊ अनिल वर्मा जिलाध्यक्ष बाराबंकी सहित तमाम वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
