विभिन्न हादसों में दो की गयी जान, कई लोग हुये घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_603.html
जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के साथ ही घायलों को उपचार हेतु अस्पताल मंे भर्ती करवाया जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। बताया गया कि पहली घटना चंदवक थाना क्षेत्र के पतरहीं बाजार के पास की है जहां स्विफ्ट डिजायर कार व मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी जबकि कार पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गये। वहीं जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इसके साथ ही घायलों को उपचार हेतु अस्पताल मंे भर्ती कराया। दूसरी घटना सुजानगंज थाना क्षेत्र की है जहां बस की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार के पास की है जहां एक ट्रक अचानक सड़क में धंस गया। इसके चलते जौनपुर-लखनऊ मार्ग का आवामन पूरी तरह से बाधित हो गया। चौथी घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर पुल के पास की है जहां बीती रात ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रक पुल से नीचे पलट गयी। इस हादसे में ट्रक पर लदा सामान बिखर गया और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। यह संयोग रहा कि जहां ट्रक पलटी है, वहां घनी आबादी है लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

