सहेली ने शराब पिलाकर कराया गैंगरेप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_62.html
झांसी में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना सदर बाजार इलाके की है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सहेली ने उसे जबरन शराब पिलाकर अपने साथियों के हवाले कर दिया. पीड़िता ने इस घटना की जानकारी एसपी सिटी गरिमा सिंह को दी. इस पर उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं ।
पीड़िता ने बताया कि वह 1 मई को अपने मायके जा रही थी. तभी पास ही रहने वाली उसकी सहेली ने कहा कि मायके बाद में जाना, पहले किसी अच्छी जगह घूम आते हैं. इस दौरान वह उसे झांसी के हंसारी इलाके में एक विवाह घर के पास बने घर में ले गई.यहां उसने जबरन शराब पिला दी गयी. नशे में होने के बाद दो लोग आए और गैंगरेप किया।
