मथुरा में चलती ट्रेन की चपेट में आकर दो की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_629.html
मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज चलती ट्रेन में चढने का प्रयास करते समय दो व्यक्तियों की ट्रेन से कट कर मृत्यु हो गयी।
जीआरपी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के आगरा और मथुरा स्टेशन के बीच स्टेशन पर चलती हुई छत्तीसगढ एक्सप्रेस में गलत दिशा से चढने के प्रयास में दो व्यक्ति नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गये।ट्रेन से कटकर 36 वर्षीय और 25 वर्षीय इन दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
