बलिया में मामूली बात पर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_734.html
बलिया।उत्तर प्रदेश में बलिया के मनियर क्षेत्र में एक शिक्षक ने कल देर रात मामूली बात पर अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी ।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने आज यहां बताया कि बड़सरी जागीर गांव में कल रात करीब 11 बजे शिक्षक मनोज सिंह ने अपनी पत्नी नीलम(42) और बेटे राहुल(22) को तमंचे से गोली मार दी। दोनो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। घटना के बाद मनोज ने स्वयं 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी।
