रुदौली के बीजेपी विधायक ने सपा सरकार को दी धमकी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_184.html
सलमान हैदर
फैजाबाद । रुदौली विधानसभा से भाजपा के विधायक राम चन्द्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र के कस्बे में झरने नाले पर पुल न बनने पर कड़ी नाराजगी जताई है और कहा है कि अगर पुल बनने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो एक बड़े आन्दोलन शुरु किया जाएगा| फैजाबाद के रुदौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव ने सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विधायक ने प्रदेश सरकार पर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा की धनराशि स्वीकृति होने के बावजूद भी कार्यदायी संस्था नाले पर पुल नहीं बना रहा है, जबकि ये पुल तहसील रुदौली कोतवाली रुदौली अस्पताल और ब्लाक को एक साथ जोड़ेगा| पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा की अगर नाले पर पुल बनने की प्रक्रिया न शुरू हुई तो पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के साथ मैं 23 मई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाऊँगा|