aajtaktimes

मौलाना कल्बे जवाद ने वक्फ सज्जादिया का दौरा किया, जल्द होगी छोटे इमामबाड़े में बड़ी जनसभा

तालिब ज़ैदी
लखनऊ । मजलिसए  ओलमाये हिन्द के महासचिव इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने आज अपने एक बयान में कहा कि जल्द ही छोटे इमामबाड़े में मौजूदा हालात पर एक महत्वपूर्ण और बड़ी जनसभा आयोजित होगी। इस जनसभा में मौजूदा हालात पर चर्चा होगी और बडे फेसले लिये जायेंगें। जलसे की तारीख की घोषणा जल्द ही की जायेगी। मौलाना ने कहा कि मौलवियों को पहले भी आमंत्रित किया जाता रहा है और इस बार भी उन्हें हर सभा के लिए आमंत्रित क्या जायेगा,मगर उसके बाद भी उनकी यही शिकायत रहेगी कि उन्हें आमंत्रित नहीं कया जाता है। मौलाना ने कहा कि इमाम बाड़ों को मनोरंजन स्थल बनाने की पूरी योजना बन चुकी है , इमाम बाड़े में गाने की शूटिंग हुई, अनुचित स्थिति में यहाँ लड़के और लड़कियों को देखे जाते हैं, इबादतगाहां की पवित्रता हनन हो रही है, हम किसी भी हाल में यह बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हम सिर्फ यह चाहते हैं कि इमाम बाड़ों की पवित्रता बाकी रहे। मौलाना ने कहा कि वक्फ आंदोलन हमारा कर्तव्य है जिसे हम अजांम देते रहेंगें।अभी भी वक्फ भूमि पर अवैध कब्जे जारी हैं और अवैध निर्माण हो रहा है इसलिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
जुमे की नमाज के बाद मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने ओलमा और अन्य लोगों के साथ वक्फ सज्जादिया आलम नगर का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। मौलाना ने वक्फ सज्जादिया की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण और अवैध कब्जों पर कड़ी आपत्ति जताई। मौलाना ने कहा कि वक्फ बोर्ड जो लगातार यह कहता आ रहा है कि वह वक्फ भूमि पर अवैध निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है उसके सभी दावे निराधार और काल्पनिक हैं ,अभी भी वक्फ की जमीनों पर कब्जे जारी हैं और अवैध निर्माण हो रहा है। यह पूरा काम स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है।हमने जिलाधिकारी और एसएसपी से मुलाकात के वक्त भी यही कहा था कि वक्फ भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को रुकवा जाए मगर इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे है।

Related

World 4395281568883035807

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item