aajtaktimes

मेधावी बच्चों के लिये ट्रस्ट बनायेगा प्रजापति समाज

जौनपुर। प्रजापति समाज की बैठक समाज के पुरोधा सच्चिदानन्द सिलाची के अतिथित्व में नगर के मियांपुर मोहल्ले में हुई। स्वजातीय जितेन्द्र प्रजापति के आवास पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एक ट्रस्ट बनाकर समाज के गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं की फीस संस्था द्वारा जमा करायी जायेगी। इसके अलावा गरीब लड़कियों की शादी व गरीबों के उपचार हेतु धन की व्यवस्था संस्था द्वारा कराया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता चन्द्रशेखर प्रजापति व संचालन जितेन्द्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के संगठन मंत्री कैलाश प्रजापति के अलावा अभय प्रजापति, जयशंकर प्रजापति, बसंत लाल प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति एडवोकेट, देवेन्द्र प्रजापति, लक्ष्मीकांत प्रजापति, संदीप प्रजापति, डा. राम प्रसाद प्रजापति, जयशंकर प्रजापति के अलावा सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।

Related

UP 5567015277769619292

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item