aajtaktimes

करेंट की चपेट से दो युवक की गयी जान

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक चौराहे पर घरेलू बिजली बनाते समय करंेट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौराहे के बगल का निवासी लगभग 25 वर्षीय युवक हाथ-पैर धोकर अपनी दुकान पर पहुंचा। यहां बिजली बनाते समय वह करेंट की चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, विद्युत स्पर्शाघात से उसकी मौत हो गयी। मालूम हो कि वह दो भाई था। उसका भाई बीते वर्ष जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। घर के चिराग का अचानक बुझ जाने से पूरे परिवार में करूण-क्रंदन का माहौल है।
खेतासराय संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बे के गोला बाजार मोहल्ले में बीती रात लगभग 20 वर्षीय सत्तन पुत्र शिव प्रसाद की करंेट लगने से मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे सेपरिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तन की चचेरी बहन की सोमवार को गोदभराई थी। रस्म पूरा होने के बाद मेहमान भोजन करने के बाद प्रस्थान करने की तैयारी में थे। इसी दौरान पेडस्ट्रियल पंखे को ठीक करने लगा। पंखे में विद्युत करेंट उतरने से वह चपेट में आ गया। परिजन उपचार हेतु एक निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Related

UP 7079766050374878838

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item