aajtaktimes

मनाया गया आतंकवादी विरोधी दिवस

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस आफिस मे आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर
पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद द्वारा सभी अधिकारियोए कर्मचारियो को आतंकवाद
विरोधी दिवस की शपथ दिलाई गई। वर्ष 1992 से प्रत्येक वर्ष 21 मई को
आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
गर्मियों मे एमडीएम को लेकर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आहवान पर बीआरसी
कार्यालय बंकी ;बड़ेलद्ध में ग्रीष्मावकाश की अवधि में विद्यालयों में
;एमडीएमद्ध मध्यान भोजन बनवाने के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया
गया। जिसमें जनपद के सभी विकास खण्डों के संगठनो से जुड़े हुए पदाधिकारी व
शिक्षक उपस्थित हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बताया कि
इसके पूर्व संगठन के माध्यम से एमडीएम के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया चुका
है और पुनः जिलाधिकारी से मिलकर निवेदन किया जायेगा कि ग्रीष्म अवकाश में
शिक्षकों के स्थान पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्षए ग्राम प्रधानए
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से एमडीएम योजना को संचालित किया जाये।
शिक्षक.शिक्षिकाओं को एमडीएम कार्य से बिल्कुल मुक्त रखा जाये। सभी लोगों
ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष को निर्णय लेने का दायित्व सौंपा। वहीं संघ के
संरक्षक सहजराम वर्मा ने कहा कि हमारा जिला प्रतिनिधि मण्डल इस बावत
उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अगली रणनीति तय करेगा। यदि दो दिन के अंदर
हमारी समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो संघ सोमवार से अनिश्चित कालीन
धरने के लिये बाध्य होगा। इस अवसर पर विजेन्द्र सिंहए मुमताज अहमदए
जयहिन्द वर्माए जंग बहादुर वर्माए चौण् विजय प्रकाशए सुभाष चन्द्र
श्रीवास्तवए वेद प्रकाश श्रीवास्तव ;एबीआरसीद्धए धीरेन्द्र प्रताप सिंहए
मनोज वर्माए कुलदीपए इन्द्रजीतए उमा सिंहए अरविन्द अंजानए वैशाली
गुलसियाए फैज अहमद सहित तमाम शिक्षक.शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह सूचना जिला
मीडिया प्रभारी आनन्द प्रताप सिंह ने दी।

Related

UP 5892172892556029978

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item