फतेहपुर में 3 जून को सीएम की विकास रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/3.html
बाराबंकी। आगामी 3 जून को जनपद की कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर
कस्बे में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विकास रैली को
सम्बोधित करने हेतु आगमन पर कार्यक्रम की तैयारी पर विचार विमर्श हेतु
जिला समाजवादी पार्टी की कोर कमेटीए मंत्रीगणोंए विधायकोंए पदाधिकारियों
की आवश्यक बैठक प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप
के आवास पर आहूत की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने
एवं आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुयी साथ ही इस सम्बन्ध में सभी
आवश्यक निर्णय भी लिये गये। बैठक में उपस्थित सपा नेताओं ने एक स्वर में
प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनहितकारी नीतियों एवं प्रदेश
में हो रहें सर्वागीण विकास कार्यक्रमों की सराहना की तथा उनके बाराबंकी
आगमन पर फतेहपुर ;कुर्सीद्ध में आयोजित कार्यक्रम को शानदार और यादगार
बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के ग्राम्य विकास
मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोपए प्राविधिक शिक्षा मंत्री हाजी फरीद महफूज
किदवईए कृषि राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंहए सपा जिलाध्यक्ष डाण्
कुलदीप सिंहए सदर विधायक सुरेश यादवए जैदपुर विधायक राम गोपाल रावतए
हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावतए जिला सहकारी बैंक चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार
वर्मा एवं सपा जिला महासचिव अनिल यादव ने शिरकत की।
