aajtaktimes

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मरीजों को बांटे फल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वण् राजीव गांधी की पुण्य
तिथि के मौके पर कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने
सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महिला चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों
को फल वितरित किये। फल वितरण के दौरान सिकन्दर अब्बास रिजवी ने कहा कि
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्वंतत्र भारत के 9वें प्रधानमंत्री थे।
जिन्होने देश में संचार क्रांति की शुरुआत की। श्री गांधी एक ऐसे
व्यक्तित्व के मालिक थे। जिन्होने प्रधानमंत्री के कार्यालय में अपनी नई
सोच और नये एजेण्डो के साथ कुछ ही महीनों में देश और दुनिया को चकित कर
दिया। लेकिन दुर्भाग्य कि तमिल आतंकवादियों ने 1991 के चुनाव प्रचार के
दौरान तमिलनाडु के पेरमदूर एक आत्मघाति बंम विस्फोट कर राजीव गांधी की
हत्या कर दी गयी थी। विधानसभा उपाध्यक्ष शारुख मलिक राईन ने कहा कि पूर्व
प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की तरक्की व खुशहाली के लिये अपनी
कुर्बानी दे दी थी। जिसका हिन्दुस्तान के नौजवान राजीव गांधी की कुर्बानी
को भूल नही सकते हैं। फल वितरण के दौरान जिला चिकित्सालय में तैनात
सीएमएस व डाक्टरों की टीम मौजूद थी। सिकन्दर अब्बास रिजवी ने अपने
साथियों के साथ मरीजो के लिये शीघ्र ही स्वस्थ्य होने की दुआएं की। इस
मौके पर तरुण चावलाए मोण् फुरकानए जमन अब्बास जैदीए अरमाना खातूनए सचिन
सिंहए मोण् आलमए सौरभ सिंहए रुकसार बानोए अरमान सिद्दीकीए दीपकए आशीष
पटेलए मोण् अरशदए जय सिंह सुदामा आदि सैकड़ो युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता
मौजूद थे।

Related

UP 549786870883742378

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item