ग्राम्य विकास मंत्री ने अग्निकाण्ड पीड़ितों को सौंपी सरकारी सहायता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_508.html
बाराबंकी। ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने जनपद में कई
दिन पूर्व अप्रैल माह में ग्राम मिर्जा नगर बेहटई मजरे ग्राम रफीपुर में
लल्ला पाल के यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें अचानक गैस
सिलेंडर के फट जाने के कारण दुर्घटना हो गयी थी और कई लोगों की असामयिक
दर्दनाक मृत्यु हो गयी थी और कई लोग घायल हो गए थे। उनके घर पहुंचकर
पीड़ितों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक उत्तर प्रदेश सरकार की
तरफ से सौंपा। श्री गोप ने इस अवसर पर कहा कि इस असामयिक आपदा की घड़ी में
हम सब आपके साथ हैं और किसी भी हाल में आपको कोई परेशानी नहीं होने दी
जायेगी। श्री गोप ने इस अवसर पर पीड़ितों का दुःख साझा किया और मृतात्माओं
की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और घायलों के जल्द अच्छा होने की
कामना की। श्री गोप ने आगे कहा कि हमारे मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी
बहुत बड़े दिलवाले हैं और उत्तर प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को कोई भी
तकलीफ होने की सूचना पाते ही पीड़ित की मदद करते हैं और शोषित पीड़ित की
मदद करना ही असली समाजवाद है। इसके पश्चात् ग्राम्य विकास मंत्री के
लखनऊ सरकारी आवास पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें कि बाराबंकी के सभी
विधायकए मंत्रीए एमएलसी व जिला समाजवादी पार्टी कमेटी के जिलाध्यक्ष सहित
सभी पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
