धूमधाम से मनाया गया वाषिकोत्सवए एसपी ने किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_839.html
बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर के कस्बा महमूदाबाद स्थित आदर्श इण्टर
कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह प्रबन्ध समिति द्वारा आयोजित किया गया। इस
अवसर पर प्रबन्ध समिति की ओर से मुख्य अतिथि द्वारा आधा दर्जन मेंधावी
छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य
अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद
ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उनको सफलता के टिप्स
दिए। श्री हमीद ने कहा कि दीनी शिक्षा के साथ.साथ मार्डन शिक्षा बहुत
जरूरी है। मार्डन शिक्षा से व्यक्ति अपने विकास के रास्ते सुगमता से तलाश
लेता है। सपा के जिलाध्यक्ष डाण् कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार
के युवा मुख्यमंत्री शिक्षा एवं चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया है।
उन्होने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के विकास सम्बन्धी संचालित योजनाओं
का भी उल्लेख किया। आदर्श इण्टर कालेज के प्रबन्धक डाण् मो़ण् अलीम ने
कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले के पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद को अपराध
नियंत्रणए निष्पक्ष शान्तिपूर्ण चुनाव कराने हेतु सम्मानित किया है। जो
जनपद वासियों के लिए हर्ष की बात है। प्रबन्ध समितिए आदर्श वेलफेयर
सोसायटी की जानिब से डाण् मोण् अलीम नगर पंचायत दरियाबाद के चेयरमैन अनवर
अजीम बुनकर नेता से इरफान अंसारी व मतलूब अंसारीए प्रधान कटका सुहेल अहमद
एडवोकेट रवीन्द्र श्रीवास्तवए जितेन्द्रए शिवराम वर्माए लक्ष्मीचन्द्र
यादवए हसीब अहमद सहित दर्जनों लोगों ने मुख्य अतिथि अब्दुल हमीद व
प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

