शिवाकांत बनाये गये शाहगंज के नये कोतवाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_656.html
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह ने केराकत कोतवाली पर तैनात शिवाकान्त यादव को शाहगंज का नया कोतवाल बना दिया है। मालूम हो कि बीते बुधवार को शाहगंज कोतवाल मंजय सिंह को निलम्बित कर दिया गया है। उनके स्थान पर शिवाकांत यादव को तैनात किया गया है जबकि केराकत कोतवाली पर समाचार लिखे जाने तक किसी की तैनाती नहीं हो सकी थी।

