aajtaktimes

रूपेश जायसवाल को बनाया गया जोन चेयर परसन

जौनपुर। शिमला में गत दिवस सम्पन्न हुये लायंस क्लब के मण्डल अधिवेशन में शाहगंज की टीम भी शामिल हुई। अध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में शामिल टीम ने वापस आकर बताया कि मात्र 8 महीने में शाहगंज लायंस क्लब द्वारा किये गये कार्यों की सराहना हुई। इसके साथ ही प्रभावित होकर नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष अनिल तुलस्यान ने शाहगंज के रूपेश जायसवाल को जोन चेयर परसन के पद पर मनोनीत कर दिया। इस दौरान उपस्थित जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, रेनूकूट सहित अन्य जगहों के लायंस क्लब के लोगों ने अपने समर्थन की सहमति दिया। वहां से लौटने पर श्री जायसवाल का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर उपस्थित डा. क्षितिज शर्मा, मो. मुस्तफा, संजय श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल के अलावा शाहगंज नगर के डा. डीके गुप्ता, डा. एसएल गुप्ता, मनोज जायसवाल, श्यामजी गुप्त सहित अन्य प्रमुख रहे।

Related

NEWS UP 6173888307475052643

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item