aajtaktimes

महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों को किया गया घायल

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में गुरूवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त निवासिनी गुड़िया यादव का आरोप है कि वह आज प्रातः शौच के लिये घर से बाहर निकली कि वहां मौजूद हीरेन्द्र यादव ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। यहां से किसी तरह बचकर घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बतायी। इस पर परिजन हीरेन्द्र के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उसके अलावा उनके पुत्र अरविन्द व आस्बिन ने शिकायतकर्ता पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे गुड़िया के ससुर छब्बन यादव, अरविन्द यादव, सतीश यादव, भारत यादव की लाठी-डण्डों से जमकर पिटाई कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता गुड़िया को भी घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। इधर मामले की सूचना थाने पर तो दी गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा कायम नहीं हो सका था। फिलहाल सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत भेजा गया। उधर गांव की स्थिति तनावपूर्ण है।

Related

UP 3215707168126224684

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item