aajtaktimes

अकीदत के साथ मनाया गया शेखू शाह बाबा का उर्स

मोo सोहराब
जौनपुर – शाही पुल शेर मस्जिद हजरत शेखू शाह बाबा का सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया | उर्स में हजारो की तादात में हर दीन मिल्लत के लोग शरीक हुए और बाबा के दरबार में अपनी मुहब्बत का नजराना पेश किया | इस मौके पर एक शानदार जलसा मीलाद शरीफ का मुनअकिद हुआ जिसमें जनाब मौलाना डाक्टर हफीज , मौलाना अली नवाज , मौलाना अहरार, मौलाना हनीफ कादरी ने अवाम में खेताब करते हुए सभी को बदी से बचने और नेक राह पर चलने की तलकीन की | खादिम आस्तानाकारी इश्त्याक अहमद , जिया इमाम साहब ने हजरत शेखू बाबा की जवानी बयान करते हुए फ़रमाया शेखू बाबा की अजीम शख्सियत की दुआ से शाही पुल बना फरीद खां शेर शाह सूरी को बाबा की दुआ से शहनशाही की मंजिल मिली आज भी इस मुसीबत भरे जमाना में शेखू बाबा की दुआ से लोग फैजयाब हो रहे है | जलसे से पहले तरही नातिया मुशायरा भी हुआ जिस में जाने माने शहर के शायर कवि साहबान ने नतिया कलमा पेश किया | जलसा दुआ के साथ खत्म हुआ जनाब असलम गुन्नू अरशद खां इसलाम खां और दीगर उनके साथियों ने उस को कामयाब बनाने में अहम किरदार अदा किया | संचालन सदारत जलसे की हाजी अफजाल खां ने किया | शकील मंसूरी की इमाम मस्जिद ने सबका शुक्रिया अदा किया |

Related

UP 1041153968631248921

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item