डॉ कुलदीप ने चलायी साईकिल,उमड़ा सैलाब
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_921.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जिले की विधान सभा जैदपुर में स्थित सतरिख कस्बे में कार्यक्रम "गांव गांव अखिलेश साईकिल यात्रा " को लेकर निकली साईकिल रैली का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डाँ.कुलदीप सिंह ने किया, इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत मौजूद रहे। साइकिल रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया,
इस अवसर पर कुलदीप सिंह ने कहा कि इस साइकिल यात्रा का एक सुखद परिणाम यह रहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क होता गया। साइकिल यात्रियों को संबन्धित लाभार्थियों की सूची दे दी गई है। साइकिल यात्रियों के पास वितरण के लिए समाजवादी सरकार की विकास योजनाओं की प्रचार सामग्री भी है। इस भयंकर गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच साइकिलों का जत्था जहाँ-जहाँ भी गया वहाँ लोगो ने उनका अभिनन्दन किया।
यहाँ साइकिल यात्रियों की रैलियाँ निकली तो सड़क के दोनों किनारों पर खड़ी जनता ने भी समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर उनका अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप जिला महासचिव अनिल यादव, डा. विकास यादव,धीरज गुलेसिया, हिमांशु यादव,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी शाश्वत जोशी, प्रदेश सचिव प्रबुद्ध सभा सौरभ दिवेदी,देवां सभासद शाफे जुबेरी, सभासद पवउा यादव ,जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा पीयूष अवस्थी , प्रदेश सचिव हिमांशु दीझित,प्रबुद्ध सभा महासचिव शिवम् शुक्ला, आशीष सिंह आर्यन, दिलीप माती अभिषेक वर्मा, बलराम यादव, आदि सैकड़ों सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।