दो अभियुक्त गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_67.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त शशीकान्त
वर्मा पुत्र चन्द्रशेखर वर्मा निवासी कम्पनीबाग सिविल लाइन थाना कोतवाली
नगर को 200 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ देवा रोड रफी नगर से गिरफ्तार
किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर धारा 8/21 एनडीपीएस
एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को जेल रवाना किया गया। इसी
क्रम में थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम
मिलन पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम मवैया थाना देवा को 1 अदद नाजायज चाकू
के साथ नहर पुलिया वहद् ग्राम मौलाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के
विरूद्ध थाना बड्डूपुर पर धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

