aajtaktimes

लोहिया गांव का निरीक्षण, लगायी चौपाल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड देवा के लोहिया ग्राम टाईखुर्द में जिलाधिकारी अजय
यादव और पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने राजस्व एवं विकास कार्यो का
सत्यापन हेतु गांव में जाकर निरीक्षण किया। यह गांव वर्ष 2012-13 में
लोहिया गांव के रूप में चयनित किया गया था। वहॉ पर चौपाल लगाकर
जिलाधिकारी ने गांव वासियों से बात कर लाभार्थीपरक योजनाओं का सत्यापन
किया। जिलाधिकारी ने गांव वालों से अपील की कि सभी परिवारों के लिए
शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए और लोग खुले में शौच न करके शौचालय का
उपयोग करें। जिलाधिकारी ने भूमि आंवटन अन्तर्गत आंवटित पट्टों पर पात्र
व्यक्तियों के कब्जे का सत्यापन किया। एक लाभार्थी द्वारा पट्टे पर कब्जा
न मिलने की शिकायत थी। जिस पर जिलाधिकारी ने उसे तत्काल कब्जा दिलाने का
निर्देश तहसीलदार को दिया।
चौपाल में सभी योजनाओं के तहत कराये गये कार्य और लाभार्थीपरक योजनाओं के
नाम गांव वासियों के समक्ष पढ़कर सुनाये गये। जिलाधिकारी ने एक-एक कार्य
और लाभार्थी का सत्यापन किया। उन्होने विद्यालय में संचालित कार्यक्रमों
और आंगनबाड़ी पर चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि उपकृषि निदेशक कार्यालय में अपना
पंजीकरण अवश्य कराये, जिससे उन्हें कृषि विभाग द्वारा दी जाने वाली
सुविधायें आसानी से मिल सके। इस अवसर पर शौचालय की उपादेयता के बारे में
गांव वालों को बताया गया।
चौपाल सम्पन्न होने के बाद जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण कर वहां पर कराये
कार्याे का स्थलीय सत्यापन किया। इस अवसर पर उन्होने सीसी रोड, शौचालय,
लोहिया आवास का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान सहजराम द्वारा अपने
शौचालय का उपयोग न करने पर जिलाधिकारी ने उसे सचेत किया और शौचालय का
उपयोग करने की अपेक्षा की। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश
दिया कि सहजराम द्वारा शौचालय का उपयोग न करने पर इस मामले में जरूरी
कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
लोहिया ग्राम टाईखुर्द का निरीक्षण किये जाने के पूर्व जिलाधिकारी ने
विकास खण्ड निन्दूरा के ग्राम बहरौली के मजरा जहॉगीराबाद का निरीक्षण
किया। बहरौली गांव राज्य पोषण मिशन की योजना के तहत जिलाधिकारी द्वारा
गोद लिया गया है। निरीक्षण के दौरान जहॉगीराबाद में चार बच्चे अतिकुपोषित
पाये गये। वहॉ पर ग्यारह गर्भवती महिलायें है, जिन्हें पिछले 13 दिनों से
ग्राम पंचायत द्वारा भोजन उपलब्ध कराया गया। अतिकुपोषित चार बच्चों को भी
भोजन उपलब्ध कराया गया । जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को
निर्देश दिया कि अतिकुपोषित बच्चों का कुपोषण दूर करने हेतु स्वास्थ्य
विभाग का सहयोग लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने सबसे ज्यादा
कुपोषित एक बच्चे को जिला अस्पताल स्थित पोषण पुर्नवास केन्द्र भेजने का
निर्देश दिया।

Related

UP 5534219888123804924

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item