aajtaktimes

बच्चों को पार्किंग किये हुये वाहन में न छोडे़: डीएम


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिले में हीट वेव से बचाव और इसके प्रभावों को कम किये जाने के
सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्ध विभागों के एक्शन प्लान की
डीआरडीए सभागार में हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि
हीट वेव से बचाव हेतु विभिन्न विभागों में समन्वय, स्वास्थ्य सेवाओं में
मजबूत प्रबन्धन के साथ ही जन जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार की विशेष जरूरत
है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता
बरतने से हीट वेव के प्रभावों से बचा जा सकता है। हीट वेव के दौरान
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। धूप में निकलने के दौरान
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना जरूरी होता है। गर्मियों में नीबू पानी या
अन्य ठण्डे पेय पीना उपयोगी होता है और हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है।
पशुओं को भी हीट वेव के कुप्रभाव से बचाने के लिए उन्हें छाया में रखना
चाहिए और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी देना चाहिए। जिलाधिकारी ने हीट
वेव से बचाव तथा लू से बचने के लिए यह भी कहा कि दोपहर 12 बजे से अपराह्न
3 बजे तक हीट वेव का प्रभाव ज्यादा होता है। इस समय बहुत जरूरी तभी बाहर
निकलना चाहिए। लोगों को चाहिए कि बच्चों को पार्किंग किये हुये वाहन में
न छोड़े। ऐसे समय एल्कोहल, चाय, कॉफी अथवा कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स का
सेवन नहीं करना चाहिए। यह भी जरूरी है कि ऐसे समय बासी भोजन न किया जाये।

Related

UP 7473355863657299099

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item