aajtaktimes

बाइक सवार ने अस्पताल कर्मचारी को रौंदा, मौत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत जिला अस्पताल कर्मचारी को ड्यूटी
से पैदल घर जाते समय अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर
रुप से घायल हो गया। इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला असदनगर-दशहराबाग निवासी एजाज अली
(57) पुत्र अली हुसैन जो कि जिला अस्पताल में चपरासी के पद पर कार्यरत
था। वह बीते सोमवार को प्रतिदिन की तरह अपने घर पैदल जा रहा था तभी
मुंशीगंज के पास तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने एजाज अली को ठोकर मार
दी। हादसे एजाज गंभीर रुप से जख्मी हो गये। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने
एजाज को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने इस
घटना की सूचना घायल के परिजनों को देकर घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल
मंे भर्ती कर लिया। जहां आज सुबह लगभग 10 बजे एजाज की इलाज के दौरान मौत
हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिये भेजा। पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुट गयी है।

Related

UP 3099400360811984753

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item