ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_224.html
बाराबंकी। ट्रेन से दिल्ली मजदूरी करने जा रहे युवक का संदिग्ध
परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार
जनपद गोण्डा के थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम पूरेपुजारीपुरवा निवासी
शिवनरेश तिवारी का 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन जो कि दिल्ली में मजदूरी का
काम करता है। वह सोमवार की शाम घर से अपने काम के लिये टेªन से दिल्ली के
लिये निकला। जिसका बीती देर रात लगभग 3 बजे बुढ़वल स्टेशन से लखनऊ की ओर
200 मीटर की दूरी पर पटरी किनारे शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने
इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक दिल्ली में
मजदूरी का काम करता था। वह कुछ ही दिन पहले घर आया था। वह बीती सोमवार की
शाम दिल्ली के लिये टेªन द्वारा निकला था। फिरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

