डीएम ने डा. एसपी को किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_952.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रविवार को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर स्थानीय डीआरडीए के
गॉधी सभागार में पीड़ित मानवता की विश्ष्ठि सेवा करने वाले जिन पॉच लोगों
को सम्मानित किया जाना था। उनमें एक नाम रफ़ी अहमद क़िदवई ज़िला चिकित्सालय
के चर्म रोग विशेषज्ञ एसपी यादव का भी था। किन्तु वे किन्ही कारणों सेे
उपस्थित नहीं हो सके थे। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन
स्वार्धिक लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चर्म रोग विशेषज्ञ
डा एसपी यादव को आज जिलाधिकारी अजय यादव ने अपने कैंप कार्यालय पर उनके
कार्य को सराहा तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर
सीएमएस, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव प्रदीप सारंग, केके गुप्ता, आमिर अली
और अन्य लोग उपस्थित रहे।

