aajtaktimes

सदर विधायक ने वितरित किये चश्में


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा सरकार बिना किसी भेद-भाव हर धर्म एवं जाति का काम कर रही
है। चिकित्सा के क्षेत्र में समाजवादी सरकार ने अनेको ऐतिहासिक कार्य
किये हैं। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के अनेको अस्पतालों का
भी निर्माण हो रहा है। अपने क्षेत्र की जनता के काम के लिए मैं हर समय
तैयार हूं। मेरी यह पूरी कोशिश रहती है कि मैं अपनी पूरी विधानसभा
क्षेत्र के लोगों का दुःख दर्द बाट सकूं। इसी क्रम में यह चश्मा वितरण का
कार्यक्रम मैंने अपने निजी संसाधन से चलाया है। उक्त विचार आज कुछ दिन
पूर्व अपने निजी खर्चे से मुफ्त आंखों की जांच विधानसभा सदर के बबुरीगांव
में करायी थी। उन लोगों के चश्में स्वयं अपने हाथोें से उनके घर पर
पहुंचाने के बाद सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त
किये। सदर विधायक ने आज बबुरीगांव, भवानीपुर, धरसण्डा, इमलिहा, सेमरा,
गांधीनगर, बछेदिया, सेवाल पुरवा, टाईखुर्द, दौड़ीहारा, महिमा, जबरीखुर्द,
सैहारा व छिदवाही गांव में खुद जाकर उनके घर पर चश्में का वितरण किया।
श्री यादव ने आगे कहा कि मेरी हमेशा से यह सोच रहती है कि अपने क्षेत्र
की जनता के लिए मैं किस तरह सहायता करूं। और इसी लिए मैंने मुफ्त आंखों
की जांच कराकर लोगों की आंखों की रोशनी में आ रही दिक्कत को कुछ हद तक
रोकने का प्रयास किया। समाजवादी सरकार ने भी प्रदेश के अस्पतालों में
गतिवर्ष की तुलना में इस वर्ष 84.58 लाख से अधिक वाह्य रोगी एवं 2.57 लाख
अन्तः रोगियों का इलाज हुआ है। चिकित्सालयों में एक्स-रे एवं पैथालोजी
जांचे निःशुल्क की गयी। आकाशमिक परिस्थितियों में रोगियों को त्वरित
चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु निःशुल्क 108 समाजवादी एम्बुलेन्स सेवा
संचालित की। इस सेवा से अब तक 34 लाख से अधिक मरीज लाभवंतित हुए। इस अवसर
पर मो. रिजवान संजय, कामता प्रसाद यादव, राजेश यादव, रज्जन, बाबुल
मिश्रा, मुनीश, संजय राघवपुरवा, कफील, मुन्ना मास्टर, कैलाश यादव डीडीसी,
गुड्डू यादव, नन्हे यादव, विनय यादव, कैलाश यादव आदि लोग थे।

Related

UP 1379400543779829175

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item