लूट से परेशान व्यापारियों ने कप्तान को सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_834.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिले में हो रही ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं से परेशान होकर आज
सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार
लगायी है। कांग्रेस कमेटी के सचिव व अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष
विजय पाल गौतम ने सर्राफा व्यापारियों के साथ सात सूत्रीय ज्ञापन देकर
जल्द से जल्द अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की है। अनुसूचित जाति आयोग
के उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने कहा कि जनपद में अपराधी बेलगाम हो गये
हैं। छोटी-छोटी घटनाओं का खुलासा करके पुलिस अधिकारी झूठी वाह वाही लूट
रहे हैं। वहीं सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने मांग
करते हुए कहा कि ताबड़ तोड़ आपराधियोें द्वारा व्यापारियों के साथ की जा
रही लूट मार गोली व हथगोला काण्ड के चलते व्यापारियों में भय व्याप्त है
और सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों के शस्त्र लाइसेन्स प्रशासनिक
कार्यालय में विचाराधीन है। तत्काल व्यापारियों के शस्त्र लाईसेन्स दे
बन्दी के दिन और बजार बन्द होेने के बाद नियमित रूप से पुलिस गश्त की
व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों के
साथ संवाद बनाये। इसके लिए बैठक निर्धारित की जाये जिससे व्यापरियो के
दिल से अपराधियों का भय निकल सके और बेखौफ हो कर व्यापारी अपना व्यापार
कर सके। विजय पाल गौतम के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रेषित करने
वालों में मुख्य रूप से दीपक सिंह रैकवार, केसी श्रीवास्तव, पीड़ित
सर्राफा व्यापारी ब्रजकिशोर सोनी, अनिल रस्तोगी, सुनील त्रिवेदी, दिलीप
सोनी, बसन्त लाल सोनी व सर्राफा कमेटी के सदस्य साथ में उपस्थित थे।

