aajtaktimes

मॉडल विद्यालय के लिये डीएम ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट स्थित प्रेक्षागृह में सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई जहां उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम प्रधानों को बताया कि आप सौभाग्यशाली है कि आपके ग्राम का विद्यालय अभिनव विद्यालय के रूप में चयनित हुआ है। आपसे अपेक्षा है कि राज्य वित्त 13वें व 14वें से प्राप्त धन द्वारा विद्यालय के आने-जाने के रास्ते, विद्यालय में फर्श, खिड़की, दरवाजा, डेस्क, बेंच, बच्चों के प्रयोग हेतु शौचालय, इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्प, पानी की टंकी, विद्यालय परिसर में पौधरोपण आदि की व्यवस्था करायी जाय। यह कार्य 20 मई से 30 जून के बीच में हर हालत में पूर्ण कर लिया जाय। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में कापी, किताब, अभिभावकों की बैठक, प्रतिदिन बच्चे/अध्यापकों की उपस्थिति, परिचय पत्र, आनलाइन बायो डाटा, नालेज मैपिंग, प्रत्येक महीने एसएमसी की बैठक, अभिभावक सम्मेलन, अच्छे छात्र/छात्राओं को सम्मानित, पुरस्कृत करने का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा जो कार्य कराने की सूची उपलब्ध करायी जा रही है, उसे समय सीमा के भीतर हर हालत में पूर्ण करायें। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी चूरन राम जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गजराज प्रसाद यादव, खण्ड शिक्षाधिकारी सिरकोनी राजेश कुमार, शाहगंज आरपी यादव, बरसठी राजेश श्रीवास्तव, धर्मापुर ममता सरकार मौजूद रहे।    

Related

UP 1213763907739013746

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item