पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_690.html
जौनपुर। नगर के उमर खां मोहल्ला निवासी श्रीमती सरोज वर्मा ने आरक्षी अधीक्षक, आरक्षी उप महानिरीक्षक, आरक्षी महानिरीक्षक वाराणसी, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं लोकायुक्त उत्तर प्रदेश को शिकायत पत्र प्रेषित करके गुहार लगायी है। उनका आरोप है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, कोतवाली पुलिस की मदद से विवादित जमीन पर निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। यह मामला शहर कोतवाली के ठीक सामने की है। शिकायतकर्ता ने उपरोक्त से मांग किया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश का अनुपालन करवाते हुये हो रहे विवादित निर्माण कार्य को रोकवाया जाय।

