खेल के मैदान के नाम पर अंकित हुई स्कूल की जमीन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_736.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सदर राकेश पटेल ने बताया कि तहसीलदार सदर केएन तिवारी द्वारा जांच में लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक ने रिपोर्ट प्रेषित किया कि ग्राम नेवढ़िया तहसील सदर में खेल का मैदान जूनियर हाईस्कूल सिरसी के नाम दर्ज हो, का अमल दरामद अंकित है। विवादित भूखण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें आराजी नम्बर 2 खाली है जो परती भूमि के रूप में है। इस प्रकार स्पष्ट है कि स्कूल द्वारा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर फर्जी प्रविष्टि अंकित कराकर गांवसभा/राज्य सरकार की बहुमूल्य भूमि को हड़पने का प्रयास किया गया जो प्रथम दृष्टया फर्जी है। ऐसे में स्कूल का नाम खारिज करते हुये पूर्ववत् खेल का मैदान खाते में अंकित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी श्री पटेल ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रकरण आने पर कड़ी कार्यवाही करेंगे।

