नही होंगे राहुल, प्रियंका मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार : कांग्रेस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_698.html
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किये जाने सम्बन्धी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि चुनाव पूर्व किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जायेगा।
कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की खबरें आ रही हैं कि चुनाव रणनीतिकार प्रशान्त किशोर उर्फ पीके ने श्री गांधी या प्रियंका काे मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने का प्रस्ताव किया है।
उन्होने कहा कि यह पूरी तरह से निराधार आैैर सत्य से परे है।
