aajtaktimes

हत्यारा तांत्रिक अरेस्ट,पीतल को सोने में तब्दील कर लोगो को चंगुल में फांसता था तांत्रिक

मो०वसीम
मीरजापुर । मीरजापुर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार कियाअ है जो तन्त्र मंत्र से पीतल  को सोने में बदलने का ढोंग कर लोगो को  ठगने का काम करता था ।आरोपी ठगी का शिकार  अपने साथी को ही  बनाया जब  साथी को उस पर शक हुआ तो उसे जहर दे कर मार डाला   । यह व्यक्ति तंत्र मंत्र से पीली  धातु को सोने में बदलने का ढोंग कर लोगो को लूटता था । मामले का खुलासा करते हुये  पुलिस ने इसके पास से 5.6 किलो ग्राम पीली धातु भी बरामत किया है इस पर अपने ही साथी की हत्या का आरोप है पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया की  पारस नाथ पाण्डेय के साथ मिल कर वह ठगी का काम करते था । हीरालाल ने  पारसनाथ पाण्डेय से  पैसा ले कर सोना के नाम पर पीली धातु दी थी पता चलने पर उसने पैसे माँगे तो  उसे 24 अप्रैल को नदी के किनारे बुलाया  तंत्र मंत्र से पूजा कर  सोने की ईट  बना कर देने के नाम पर  तांत्रिक ने पूजा की । पूजा के बाद प्रसाद में जहर मिला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के  अनुसार  अपराधी हीरालाल ने  पारस नाथ पाण्डेय को नदी के किनारे बुलाकर  सोने की ईट की तंत्र मंत्र से  पूजा की । पूजा के बाद हीरालाल ने पारसनाथ को  दो प्रसाद की पुड़िया दी जिसे मिश्री समझ कर खा गए मगर दोनों में सायिनयिट जहर था जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी ।आज  परिजनों की सुचना पर लालगंज थाने की पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Related

UP 1496433976913539488

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item