गांव-गांव दौड़ी साइकिल, कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_7.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सूबा में समाजवादी पार्टी के चार साल पूरे हो गये। वक्त अब कम
बचा है। सपा सुप्रीमो, सूबा के युवा मुख्यमंत्री ने हमेशा गरीबों,
युवाओं, बेरोजगारों के हितार्थ तमाम योजनाएं चलायीं। लोगों को उससे लाभ
भी हुआ। अब सपा सुप्रीमों के हुक्म पर जिले के समस्त छः विधायकों ने
अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव साइकिल चलाकर योजनाओं का
प्रचार-प्रसार किया। कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश
यादव, विधायक जैदपुर रामगोपाल रावत, एमएलसी राजेश यादव, ब्लाक प्रमुख हरख
प्रतिनिधि मुख्तार शाह, सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप आदि ने विभिन्न
क्षेत्रों में खड़ी दोपहर में साइकिल चलाकर गांव-गांव सरकार की योजनाओं को
बताया और लोगों से भी रूबरू हुए।
प्रदेश को सवाँरने का जो कार्य युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया
है। उस कार्य की सराहना सभी लोग कर रहें हैं यही संदेश गॉव-गॉव पहुँचाने
का बीड़ा हम कार्यकर्ताओं के कन्धे पर हैं। उक्त विचार प्रदेश के ग्राम्य
विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने पूर्व समाजवादी पार्टी के
अध्यक्ष मौलाना मेराज अहमद के गॉव कन्दरवल खुर्द में गॉव-गॉव अखिलेश
समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं
को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की युवा
मुख्यमंत्री ने प्रदेश को प्रगति के उस पथ पर पहुॅचा दिया है जिसकी
परिकल्पना प्रदेश का हर वर्ग करता था। आज प्रदेश हर कार्य में उŸाम
प्रदेश साबित हो रहा है। यह विकास कार्य ऐसे ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव जी नेतृत्व
में निरन्तर बढ़ता रहेगा। यह साइकिल यात्रा पूर्व अध्यक्ष मौलाना मेराज के
गॉव से शुरू होकर प्रतिदिन कई गॉवों से होते हुए समाजवादी पुरोधा पूर्व
विधायक अशर्फी लाल यादव जी के गॉव में 10 मई को समाप्त होगी। इसी कड़ी मंे
आज कुसबेहटा, अब्दुल्लापुर, मौसंण्डी नई बस्ती, सूरतगंज, एण्डौरा,
बसंतपुर, झंझरी, झंझरा होते हुए ग्राम दौलतपुर में रात्रि विश्राम और
ग्रामवासियों के साथ चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश
में निरन्तर कराये जा रहे विकास कार्यों पर आम जनता के बीच में चर्चा
होगी। यह यात्रा ऐसे ही विकास की चर्चा करते हुए प्रतिदिन आगे को बढ़ती
जाएगी। इस साइकिल यात्रा में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन, धीरेन्द्र
कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, वरिष्ठ सपा नेता जयसिंह यादव,
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयवन्त यादव, अयोध्या प्रसाद रावत, अवधेश
सिंह, हसनैन मुल्ला, प्रेम यादव, बुद्धराम वर्मा, सुशील कुमार मिश्रा,
प्रभात सिंह, जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रदेव
सिंह, मुज़म्मिल अंसारी, वरिष्ठ सपा नेता रामनाथ मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष
रफीक चौधरी, तेज प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख ज्ञानु सिंह, अमित सिंह
प्रधान, शिव कुमार यादव, गनेशी यादव आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने साइकिल
चलाकर तमाम गॉवों में भ्रमण किया और सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं
को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। इसके पूर्व प्रदेश के गाम्य विकास
मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने इन सभी साइकिल यात्रियों को हरी झंडी
रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से जै़दपुर विधायक राम गोपाल
रावत, पूर्व विधायक राजरानी रावत, एमएलसी राजेश यादव राजू, वसीम राईन,
सरदार रवीन्द्र सिंह पप्पू, वरिष्ठ सपा नेता रामनाथ मौर्य, वीरेन्द्र
प्रधान, हशमत अली गुड्डू, सरवन वर्मा, पिन्टू सिंह, पारा चौहान आदि तमाम
प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व हाफिज़ अयाज़ अहमद ने प्रदेश के
ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप का माला पहना स्वागत किया
और आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
सदर विधायक साइकिल पर सवार होके चले रे...
बाराबंकी। प्रदेश वासियों के सभी मानको पर खरी उतरी है समाजवादी सरकार।
प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचायी है सपा सरकार ने
2016 के अन्त तक प्रदेश का कोई भी कोना विकास कार्योंे से अछूता नहीं
रहेगा। उक्त विचार आज गांव-गांव अखिलेश कार्यक्रम के अर्न्तगत जन जागरण
साइकिल यात्रा कार्यक्रम में विकास खण्ड देवां के परिसर से साइकिल यात्रा
निकालकार ग्राम माती में समापन तथा रात्रि विश्राम में सदर विधायक सुरेश
यादव ने व्यक्त किये। सुरेश यादव ने आगे कहा की समाजवादी सरकार ने पूरे
प्रदेश के गरीबों, किसानोें, मजदूरों, छात्रों व नवजवानों के हितो में
अनेकों जनकल्याणकारी कदम उठाये है। जिनका सीधा लाभ उन सबको मिल रहा है।
मैने अपनी पूरी विधान सभा के हर गांवों व मजरों में कुछ न कुछ विकास से
सम्बिन्धित कार्य कराये है, बिजली के क्षेत्र में लगभग 95ः कार्य पूर्ण
हो चुका है 2016 के अन्त तक सभी गांवों को बिजली से शतप्रतिशत पूर्ण करने
का वादा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ0 कुलदीप सिंह ने अपने
सम्बोधन में कहा कि विकास कार्यों के मामलो में सदर विधान सभा पूरे जनपद
में प्रथम स्थान पर है। सदर विधायक ने बहुत बड़े-बड़े ऐतिहासिक कार्य अपनी
विधानसभा में काराये है। सपा सरकार की सारी योजनाओं को अपने क्षेत्र में
लागू करवाने का काम सदर विधायक ने किया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र
है। पहले दिन साइकिल यात्रा देवां से होते हुए सिपहिया, गोपालपुर,
गुरगुज, करौदा, ग्वारी, खेता, बरेठी, तिन्दोला से माती दूसरे दिन भनौली
से बेलहा तक तथा बेलहा में चौपाल लगाकर रात्रि विश्राम किया गया। साइकिल
यात्रा में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव अनिल कुमार यादव, उपाध्यक्ष
ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रामचन्द्र मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान
संजय, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, देवा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि
रमेश यादव, संजय मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।
भाजपा साफ, बसपा हॉफ, सपा फिर टॉप: गोपाल,
बाराबंकी। हरख, मसौली, सिद्धौर के समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर,
गांव-गांव दौड़ी साइकिल कहा झूठ व कारोबारी प्रधानमंत्री की भाजपा होगी
दिल्ली-बिहार की तरह साफ, बसपा का हाथी मौसम की मार से बेहाल फिर बनेगी
2017 की अखिलेश सरकार। विधायक राम गोपाल रावत ने मसौली में विकास रूपी
साइकिल चलायी साथ में मसौली ब्लाक के प्रमुख यासिर आराफात किदवाई के
नेतृत्व में व सपा के वरिष्ठ नेता अलीम किदवाई की सरपरस्ती में भयारा
ग्राम पंचायत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर बजाया
चुनावी विगुल वही विकास खण्ड सिद्धौर में इं. कृष्ण कुमार रावत सदस्य
जिला पंचायत की उपस्थिति में पूर्व डीसीसी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा व
प्रधान पवन वर्मा ने अपने सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ न्याय
पंचायत नवाबगंज में चलायी। इं. कृष्ण कुमार रावत ने कहा कि यूपी का विकास
विपक्षियों को रास नही आ रहा है वहीं हरख में ग्राम पंचायत हरख में ब्लाक
प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार शाह व प्रधान हिमांशू सिंह, दीपक व शानू भैय्या
के सफल नेतृत्व व पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशल पाल सिंह के दिशा निर्देशन में
सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने 15 किमी. का सफर तय कर गांव-गांव में समाजवादी अलख
जगाने का कम किया। गाल्हामऊ में विधायक राम गोपाल रावत ने पहंुच कर
कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई। समापन अवर बोलते हुये विधायक राम गोपाल
रावत ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 4 साल-बेमिसाल
साबित हुये इसी से घबड़ाये विपक्षी भाजपा व बसपा जो एक ही सिक्के के दो
पहलू है वो बौखलाये घूम रहे है, किन्तु आज जनता ने फिर से मन बना लिया है
फिर से यूपी व क्षेत्र की जनता ने 2017 में जिताने जा रही है ये चुनाव
झूठ बोलने वाले करोबारी प्रधानमंत्री की भाजपा यूपी में साफ होगी, बसपा
2012 के सापेक्ष हॉफ होगी, सपा फिर टॉप होगी। प्रधानमंत्री जनधन योजना
चलाकर बड़ा करोबार किया लेकिन गरीब के उस खाते में वही जो खाता खुलवाने के
समय था। वहीं प्रदेश के यशास्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 5-5 लाख
महिलाओं के खाते में अब तक 12 से 14 हजार रूपये भेजने का काम समाजवादी
पेंशन योजना द्वारा किया गया है हम दे रहे है वो करोबार कर रहे हैं। जनता
सूपड़ा साफ करेंगी विपक्षियों का। इस अवसर पर बलराम सिंह, प्रतिनिधि अजय
वर्मा, उमाकान्त श्रीवास्तव, शानू भैय्या, राजेश यादव, जितेन्द्र रावत,
सन्तराम नेता, पप्पू बीडीसी, राम तीरथ प्रधान, करौंदी प्रधान, सिराज
अहमद, सतीश सिंह नरौली, ललित शुक्ला, बृज मोहन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने
साइकिल चलाकर 2017 की जीत करवाने का लिया संकल्प ।

