aajtaktimes

भाजपाइयों ने चौपाल लगाकर गिनायीं केन्द्र सरकार की उपलब्धि

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र मीरगंज बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार के दो वर्ष के कार्यों को जनता के बीच बताया। उक्त बाजार में चौपाल के माध्यम से लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनता के हितांे में चलायी गयीं प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसानों के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को विस्तार से बताया। वक्ताओं की कड़ी में रमेश चन्द तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी, जनार्दन सिंह सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि डा. विजय चन्द पटेल ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी ने सारी योजनाओं को गरीबों के हितों में चलाा है। उनका सपना स्वस्थ भारत, सेहतमंद भारत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्बली राम बिन्द व संचालन राजेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मेंही लाल गौतम, राजेश सिंह, दिलीप सिंह, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकान्त दूबे, राजकृष्ण शर्मा, अभिषेक सिंह, माताशंकर उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4906784491691735864

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item