aajtaktimes

जन सहारा फाउण्डेशन ने एसडीएम को किया सम्मानित

जौनपुर। मछलीशहर की अग्रणी संस्था जन सहारा फाउण्डेशन ने अख्तर इकबाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया जहां उपजिलाधिकारी मछलीशहर विजय बहादुर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम व बिजली विभाग के जेई विकास यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संचालक अफसर अली ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन समाज के लिये जरूरी है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि अगर मैं मछलीशहर में हूं तो मुझे लगना चाहिये कि यह मेरा शहर है। मै मछलीशहर कस्बे को एक आदर्श कस्बे के रूप में देखना चाहता हूं। कार्यक्रम को अधिशासी अधिकारी, जेई सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। अंत में संस्था के संचालक श्री अली ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सोनू फरीदी, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा एडवोकेट, अहमद अली, अजीत यादव, गुलनवाज, पत्रकार विपिन मौर्या, राजकुमार, आलोक विश्वकर्मा, शराफत अली, अतीक अन्सारी, सिकन्दर बहादुर मौर्य, प्रकाश यादव, अमीन, मंगल प्रसाद, इजहान अहमद, प्रभूराज, विरेन्द्र मौर्य, अजीज अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

up jaunpur 7186703293474891634

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item