पीएम मोदी ने व्हीलचेयर पर बैठीं मां को कराई दिल्लीवाले घर की सैर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_712.html
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्विटर पर अपनी मां के साथ बिताए कुल पलों की तस्वीरें शेयर की। फोटो में व्हीलचेयर पर बैठीं अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ग्रे कलर की टी शर्ट पहनी हुई है। फोटो से लगता है कि जैसे पीएम अपनी मां के साथ फूलों के बारे में बात करते दिख रहे हैं।
दो फोटो में पीएम की मां व्हीलचेयर पर हैं। प्रधानमंत्री की मां हीरा बेन मोदी पहली बार 7 आरसीआर पहुंचीं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 6.37 मिनट पर ट्वीट किया और लिखा कि मेरी मां गुजरात लौट गईं। मैंने काफी समय बाद पहली बार सात रेस कोर्स आई मां के साथ अच्छा वक्त बिताया। एक तस्वीर में प्रधानमंत्री मां को कुछ पीने के लिए दे रहे हैं। मोदी जब 17 साल के थे तब उन्होंने घर छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री की मां हीरा बेन छोटे बेटे के साथ अहमदाबाद में रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के साथ जो फोटो शेयर की हैं उनमें पीएम मोदी एक आज्ञाकारी बेटे की तरह मां के साथ बात कर रहे हैं। अपने बेशकीमती वक्त में इन यादगार पलों के लिए वक्त निकालने का काम मोदी ने बाखूबी किया है।