आसाराम की रिहाई को लेकर समर्थकों का उत्पात, 7 पुलिसवाले जख्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/7.html
नई दिल्ली: यौन शोषण केस में जेल में बंद आसाराम बापू की रिहाई को लेकर उनके समर्थको ने काफी उत्पात मचाया। पुलिस के मुताबिक, आसाराम समर्थकों ने दिल्ली के संसद मार्ग पर रविवार रात उनकी 6 गाडि़यों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे आसाराम समर्थकों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया, जिसमें 7 पुलिसकर्मी जख्मी हुए।
इन पुलिससर्कियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने उत्पात मचाने वाले कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि इससे पहले जोधपुर कोर्ट आए आससाम ने कहा था, कानून अंधा है। यहां किसी को भी जेल भेजा जा सकता है। एक लड़की ने कुछ कह दिया इसलिए इतने लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वह दर्जनों बीमारियों से पीड़ित हैं और डॉक्टर ने भी अब हाथ खड़े कर दिए है।