यूनिफार्म में ही सोनाक्षी-मलाइका का Welcome करने पहुंचे अधिकारी, विवादों में नेपाली सेना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/welcome.html
काठमांडू: रविवार को नेपाल की सेना उस समय विवादों में आ गई जब मीडिया यह खबर आई की कि सेना के मुख्य अधिकारी बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों की यूनिफार्म में ही वेलकम करने पहुंच गए। दरअसल नेपाल की सेना के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने वर्दी में ही एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा खान की अगवानी की। इस पर नेपाल के रक्षा मंत्री ने मामले में सेना से स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों अभिनेत्रियां नेपाल आर्मी वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक धर्मादा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।बता दें कि यह कार्यक्रम पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों के कल्याण के लिए आयोजित किया गया था। संस्था की प्रमुख नेपाली सेना के प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री की पत्नी हैं। 'कांतिपुर डेली' में रविवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल समीर शाई सोनाक्षी की अगवानी के लिए शुक्रवार को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मौजूद थे जबकि अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मलाइका अरोड़ा की अगवानी की। अखबार ने इसे सेना का मनोबल गिराने वाला और प्रतिष्ठा घटाने वाला कृत्य बताया है। जबकि इस मामले में नेपाली सेना ने मीडिया में आ रही खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि सेना के किसी भी अधिकारी को सोनाक्षी के स्वागत के विमानस्थल पर नहीं भेजा गया था। सेना के मुताबिक, तस्वीरों में दिख रहा नेपाली सेना के अधिकारी की ड्यूटी विमानस्थल पर ही थी और कार्यक्रम सेना के द्वारा ही आयोजित था, इसलिए सामान्य शिष्टाचार का पालन किया गया है। भले ही सेना सफाई पेश कर रही हो लेकिन नेपाल की जनता औऱ फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने इशकी निंदा की है। नेपाली फिल्मोद्योग के सुपरस्टार राजेश हमाल ने कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं।
हमाल ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में लिखा, 'नेपाली सेना राष्ट्र का गौरव है ले किन जब मैंने खबर पढ़ी तो एक नागरिक के नाते मेरा गौरव टूट गया। इस देश के एक विनम्र कलाकार के नाते मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं, यदि उन्हें विदेशी कलाकारों की अगवानी करनी ही थी, तो उन्हें सादी वर्दी में ऐसा करना चाहिए था।
हमाल ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में लिखा, 'नेपाली सेना राष्ट्र का गौरव है ले किन जब मैंने खबर पढ़ी तो एक नागरिक के नाते मेरा गौरव टूट गया। इस देश के एक विनम्र कलाकार के नाते मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं, यदि उन्हें विदेशी कलाकारों की अगवानी करनी ही थी, तो उन्हें सादी वर्दी में ऐसा करना चाहिए था।

