अलग-अलग सड़क हादसो में मासूम समेत युवक की मौत, एक जख्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_754.html
बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम सहित युवक की मौत। थाना
जहांगीराबाद क्षेत्र अन्तर्गत सड़क पर खेल रही मासूम को अनियंत्रत टाटा
मैजिक वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो
गयी। वहीं कोतवाली देवां क्षेत्र में मित्तई के पास अनियंत्रित बाइक सवार
के खाई में गिर जाने से युवक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि पत्नी की
गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने दोनो शवांे को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम सुरसण्डा
निवासी नन्हा थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अमर सिंह के घर रिश्तेदारी में
गया था। मंगलवार की सुबह 7 बजे जहांगीराबाद-बहादुपुर मार्ग के रामपुर के
पास खेलते समय छः साल की पुत्री शिवानी को बर्फ लदे मैजिक ने रौंद दिया।
हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद वाहन
चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम
के लिये भेज दिया। वहीं दूसरी घटना कोतवाली देवा क्षेत्र के कुर्सी रोड
पर मित्तई के पास हुई। जिसमें जनपद सीतापुर के थाना क्षेत्र सिधौली के
अहमदपुरजेठ ग्राम निवासी सगीर अहमद (25) पुत्र आशिक अली अपनी पत्नी शाहीन
बानो (22) के साथ सुबह 7 बजे बाइक से देवा आ रहे थे। कुर्सी रोड पर ग्राम
मित्ताई के पास साइकिल सवार युवती को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित
होने से खायीं में जा गिरे। जिसमें सगीर अहमद की मौके पर ही मौत हो गयी।
जबकि उसकी पत्नी शाहीन बानो गम्भीर रुप से घायल हो गयी। मौके पर पहुंची
पुलिस ने घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी नाजुक
हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दोनो शवों
को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।