aajtaktimes

संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव

बाराबंकी। मंगलवार को थाना क्षेत्र घंुघटेर में अधेड़ का संदिग्ध अवस्था
में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या की
आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव
को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद सीतापुर के थाना महमूदाबाद क्षेत्र के
ग्राम खालागांव निवासी रामप्रकाश (40) पुत्र मुन्नीलाल लखनऊ में रहकर
ड्राइवर का काम करता था। बेटे मधुर ने बताया कि रामप्रकाश रविवार की रात
लापता हो गये थे। जिनका शव सोमवार की शाम 7 बजे थाना घुघटेर क्षेत्र के
बजगहनी रोड किनारे ग्राम टिकरापुल के पास मिला। मृतक के जेब में मिले
डीएल के माध्यम से मृतक की पहचान कर पुलिस ने परिजनो को घटना की सूचना
दी। बेटे मधुर ने बताया कि रामप्रकाश के सम्बन्ध थाना बड्डूपुर क्षेत्र
के ग्राम उधापुर गांव की रहने वाली एक महिला से हो गया था। जिससे मिलने
अक्सर आते रहते थे। इनके साथ ग्राम मदारपुर निवासी बब्लू भी आता जाता था।
वहीं लखनऊ स्थित रामप्रकाश के कमरे का सारा सामान गायब है। मृतक के
परिजनो ने थाना घुंघटेर में रामप्रकाश की हत्या किये जाने की आशंका जताते
हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये
भेजा है।

Related

UP 1583572050030671428

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item