aajtaktimes

विधायक ने सुनी जन समस्याएंए अधिकारियों को चेताया

बाराबंकी। कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अधिकारी अपनी आदत में सुधार
लाऐं। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोंपरि है। उनकी जायज समस्याओं को
त्वरित गति से निपटाने का काम करें जनपद के अधिकारी। क्योंकि
कार्यकर्ताओं के अनवरत संघर्षोें की देन है समाजवादी सरकार। उक्त विचार
आज जिला पार्टी कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उपस्थित
लोगों में जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत ने व्यक्त किये। आज सुबह से ही
जैदपुर विधायक पार्टी कार्यालय में आकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके
प्रार्थना पत्र पर सम्बन्धित अधिकारी से वार्ता कर उनकी समस्याओं को
निपटाने का आदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रत्येक शनिवार को जिला
पार्टी कार्यालय पर आकर लोगों की समस्याओं को सुनूगां तथा उसका निस्तारण
भी करूंगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान
सुरक्षित है। समाजवादी सरकार में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सुझाव को
गम्भीरता से लेकर उसपर भी काम किया जाता है। उत्तर प्रदेश की समाजवादी
सरकार समान रूप से प्रदेश के लोगों का काम कर रही है। विकास के कार्य
दिखने लगे हैं। प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाने
का काम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने किया है।
पूर्ववर्ती सरकारों ने तो प्रदेश के खजाने को पूरी तरह से लूटने का काम
किया था। प्रदेश के गरीबों व किसानों की गाढ़ी कमाई का पैसा पत्थरों व
मूर्तियों में लगाने का काम पूर्व की सरकार ने किया था। समाजवादी सरकार
को वरासत में प्रदेश का खाली खजाना मिला था। परन्तु ऊर्जावान नौजवान
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार ने प्रदेश के
विकास को त्रीवगति से करने काम किया। उत्तर प्रदेश की माली हालत में भी
सुधार हुआ। और प्रदेश का गरीब किसान अपने आप को खुशहाल महसूस कर रहा है।
2017 में पुनः समाजवादी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उक्त अवसर पर मुख्य
रूप से मोण् रिजवान संजयए समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
अयोध्या प्रसाद रावतए उमाकान्त श्रीवास्तवए श्याम प्रकाश त्रिवेदीए पूर्व
चेयरमैन सतरिख रामनरेश वर्माए विजय यादवए नन्कऊ वर्माए मिंटू वर्माए
सुधीर वर्माए पवन कश्यप समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 3606145704565375803

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item