इलाहाबाद के जसरा में भीषण आग
इलाहाबाद। इलाहाबाद के जसरा बाजार में भीषण आग से 3 दूकान, 6 मकान और लकड़ी की टाल जल कर राख हो गए। 14 दमकल आग पर काबू कर रहे हैं। बांदा रोड रात 2 बजे से बन्द है। करीब एक करोड़ का नुक्सान हुआ है।
जसरा बाजार में इलाहाबाद बैंक के सामने ट्रांसफारमर से लकड़ी की टाल में रात एक बजे आग लग गयी। किसी ने टाल मालिक अवधेश केसरवानी और पुलिस को जानकारी दी। गश्त पर रही पुलिस ने पड़ोसियों का दरवाजा पीटकर जगाया। आग की जानकारी दी। तब तक आग भयावह हो चुकी थी। पुलिस और आसपास के लोगों ने टाल की लकड़ी सड़क पर फेंकना शरू कर दिया। इससे बांदा का रास्ता बंद हो गया।
रात दो बजे पहली दमकल की गाड़ी आई। कुल 14 दमकल की गाड़ी लेकर घूरपुर, लालापुर, बारा, शंकरगढ़ और कौंधियारा की पुलिस पहुंच गयी। लेकिन आग टाल के बाद पड़ोसी शत्रुघ्न केसरवानी के तिमंजिले मकान के उपरी हिस्से में पहुंच गयी। आग पास के बाला पटवा, दुरगा पटवा सहित तीन खपरैल घर में लग गयी। इनका घर और पूरा सामान जल गया।
