aajtaktimes

इलाहाबाद के आरएएफ कैंप में जवान ने खुद को गोली से उड़ाया

इलाहाबाद। फाफामऊ स्थित आरएएफ कैंप में अपने बैरक के बाहर मैदान में जाकर बुधवार भोर एक जवान ने खुद को गोली से उडा़ दिया। गोली की आवाज सुनकर अन्य बैरकों में रह रहे जवान मैदान की ओर भागे। सूचना पाकर आरएएफ कमांडेंट समेत अन्य अफसर भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चर्चा है कि भाई से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह परेशान था।
संतकबीरनगर जिले के महुली स्थित सेंदुनिया गांव निवासी भालचंद्र का बेटा मनोज कुमार आरएएफ का जवान था। होली के आसपास उसने फाफामऊ स्थित आरएएफ की 101 बटालियन में ज्वाइन किया था। बुधवार भोर वह अपने बैरक के निकलकर मैदान में गया और गले पर रायफल सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आरएएफ कैंप में हड़कंप मच गया। साथी  जवान भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मनोज का शव पड़ा हुआ था। पास ही उसकी रायफल भी थी। सूचना मिलने पर आरएएफ कमांडेंट दिनेश  सिंह चंदेल भी पहुंचे और सोरांव पुलिस को सूचना दी। कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल ने बताया कि जब से उसने यहां ज्वाइन किया था और तब से ज्यादातर छुट्टी पर रहा।
घरवालों से फोन पर बातचीत होने पर पता चला कि उसका भाई से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों के आने के बाद खुदकुशी का सही कारण पता चल सकेगा।

Related

UP 3803977674058725461

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item