aajtaktimes

डीसीएम-ट्रक भिड़ी, एक की मौत, दो घायल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गोण्डा से कबाड़ लादकर कानपुर जा रही डीसीएम का टायर फटने से
अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में जा घुसी। हादसे में कबाड़
व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं ड्राइवर व क्लीनर गंभीर रुप से
घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिये भेज दिया व घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया।                                          जनपद गोण्डा के थाना छबिया के ग्राम मदनापुर निवासी ठाकुर प्रसाद का 21
वर्षीय पुत्र प्रमोद उपाध्याय कबाड़ का काम करता है। बुधवार की देर रात वह
कबाड़ लेकर डीसीएम से कानपुर जा रहा था तभी रात लगभग 2 बजे कोतवाली नगर
क्षेत्र के ओबरी पावर हाऊस के पास हाइवे पर अचानक डीसीएम का टायर  फटने
से अनियंत्रित होकर गलत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गयी। घटना में
कबाड़ व्यवसायी प्रमोद उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं वाहन चालक
बब्लू व क्लीनर शिवकुमार को भी चोटे आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार हेतु जिला
अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

Related

UP 7516122818535321065

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item