aajtaktimes

मदर्स डे सेलीब्रेशन का आयोजन, हुई प्रतियोगिताएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आकाश दीप विद्यालय, आजाद नगर द्वारा मदर्स डे सेलीब्रेशन का
आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों की माताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस
अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गयी। जिसमें सलोनी देवी, सुमन
सिंह, वन्दना श्रीवास्तव, किरन कश्यप, अंजू सोनी, अंजू लता आदि माताओं ने
भाग लिया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय द्वारा तीन माताओं
जिनमें क्रमशः गायत्री देवी, नीलम भारती और हुस्ना खातून को बेस्ट मदर
एवार्ड से सम्मानित किया गया। ये माताएं आर्थिक स्थिति से कमजोर एवं पति
न होने पर भी अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं सभी जिम्मेदारियों बखूबी
निभा रही हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आसिफ जमाल ने यह घोषणा की कि
विद्यालय हर वर्ष एक ऐसे बच्चे को गोद लेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर एवं
प्रतिभावान हो। इसी क्रम में सौरभ गुप्ता पुत्र काशीराम गुप्ता, मोहल्ला
आजाद नगर को गोद लिया गया। जिसकी पढ़ाई लिखाई की सारी जिम्मेदारी अब
विद्यालय की होगी। कार्यक्रम जायसवाल सभागार, आजाद नगर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका सना अजमत ने किया। इस अवसर पर
नूर अहमद, मो. नसीम, विकास पाण्डे, नवीन श्रीवास्तव, आफरीन बानों, रजनी
श्रीवास्तव, कोमल, ज्योति, नैशाली, रानी कश्यप, जीनत, अशफाक अली लोग
उपथित रहे।

Related

UP 9019215554895919840

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item