चादरपोशी कर विजय की शुरुआत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_336.html
बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के लिये इस बार कांग्रेस नये जोश
खरोश के साथ मैदान में उतर रही है। सत्ता में वापसी की उम्मीद जगती हुई
दिखाई पड़ रही है। राज्यसभा सदस्य डा. पीएल पुनिया भले ही किसी लहर के
चलते धार से बाहर हो गये। लेकिन बाराबंकी की आवाम अगर आज भी किसी को
सांसद मानती है तो वह पुनिया है। डा. पुनिया ने विधानसभा जैदपुर से कर्मठ
एवं जुझारु, कांग्रेस के प्रति समर्पित विजय पाल गौतम को आगामी विधानसभा
चुनाव के लिये अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद श्री गौतम आज सपरिवार देवा
शरीफ स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पहुंचे और चादरपोशी की। साथ ही
उन्होने जैदपुर विधानसभा का समुचित विकास करने का प्रण लिया। श्री गौतम
के साथ दर्जनों कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इसके बाद श्री गौतम ने राज्यसभा
सांसद डा. पीएल पुनिया के गोद लिये आदर्श गांव टेरा दौलतपुर व
जहांगीराबाद, सद्दीपुर से चुनाव की शुरुआत कर दी।

