शारदा सहायक नहर कटी, डूबी सैकड़ो बीघा फसल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_624.html
रामसनेहीघाट बाराबंकी। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते चमरौली अलियाबाद
गांव के पास शारदा सहायक नहर लगभग 25 फिट कट गई। जिससे जहां कई गांवो में
पानी घुस गया। वही सैकड़ो बीघा किसानो की मेंथा उरद की फसल भी पानी में
डूब गई। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम अर्चना वर्मा व तहसीलदार संजय सिंह ने
नहर का पानी डाईवर्जन अन्य जिलो में करवाकर कटी नहर को बंद करवाया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी की
पिटाई भी कर दी। लेकिन इसकी पुष्टि अधिकारिक तौर पर नही हो रही। मिली
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के थाना दरियाबाद क्षेत्र के अलियाबाद चमरौली
गांव के पास गुरूवार की सुबह करीब 6 बजे शारदा सहायक नहर के कट जाने से
किसानो की मेंथा, व उरद की फसल जलमग्न हो गई। पानी का बहाव इतना तेज रहा
था कि देखते ही देखते अलियाबाद चमरौली सहित किन्हौरा, गुलचप्पा, अहमदपुर
गांवो को भी अपने चपेट में ले लिया तथा कई घरो में पानी घुस गया। गांवंो
में पानी पहुंचते ही ग्रामीणों में हडकम्प मच गया तथा चारो ओर अफरा तफरी
का माहौल पैदा हो गया। पीड़ित किसान रामगुलाम, गौसुल, मितई, महमूद अहमद,
ऐस मोहम्मद, शेखनूर, जयचन्द, मनोरथ, मुनन, हाफिज, ढोडे, मालिक मोहम्मद
आसिफ ने बताया कि नहर में रिसाव करीब एक सप्ताह से हो रहा था। जिसकी
सूचना विभाग को दी गई थी लेकिन कोई कार्यवाही न करते हुए इस समस्या को
नजर अन्दाज कर दिया गया। जिसके कारण गुरूवार को नहर कट गई और सैकडो बीघे
फसल को बरबाद कर दिया। नहर कटने के बाद ग्रामीणों ने उसे बन्द करने का
काफी प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के चलते ग्रामीणों को कोई भी बचाव कार्य
सफल नही हो सका। इसकी सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी अर्चना वर्मा व
तहसीलदार संजय सिंह मौके पर पहुंचे तथा पानी के बहाव को रोकने के लिए
बालू की बोरियों को लगवाकर उसे बन्द करने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल
नही हो सका जिसके बाद तत्काल आधा दर्जन जेसीबी मशीनो को बुलाया गया तथा
पेड़ो की डालो के सहारे कटी नहर की पटरी को बन्द करने का प्रयास भरसक
प्रयास किया गया। काफी समय बाद किसी प्रकार नहर में आने वाले पानी को
अन्य जनपदो में डाइवर्जन कर पानी को रोका गया। बताया गया है कि इसी बीच
सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी के मौके पर पहुंचने पर नहर विभाग के प्रति
आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी
अर्चना वर्मा ने बताया कि पानी का बहाव काफी तेज था। जिसके चलते नहर कट
जाने से फसले प्रभावित हुई है तथा कुछ घरो में भी पानी घुस गया था। लेकिन
उनमें कोई नुकसान नही हुआ है। कटी नहर बांधने के लिए पानी का डाईवर्जन
करा दिया गया था। जिसके बाद उसे बांधा जा सका है। उन्होने बताया कि मामले
की जांच की जा रही है। अगर इसमें नहर विभाग की लापरवाही उजागर होती है तो
संबंधित अधिकारी पर कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सिंचाई विभाग के
कर्मचारी की पिटाई से अनभिग्यता व्यक्त की है। देर शाम जिलाधिकारी अजय
यादव व पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने भी मौके पर पहुंच कर वहंा का जायजा
लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियेां को दिये। जिससे दुबारा ऐसी
पुनरावृत्ति न हो सके।

