aajtaktimes

जिलाधिकारी के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक बनीकोडर द्वारा विगत 18 मई से
सिल्हौर के पान्टून पुल पर पथकर की वसूली के खिलाफ चल रहा धरना आज
जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। गौरतलब हो कि बीते आठ
दिनों से सिल्हौर घाट पर बने पान्टून पुल पर ठेकेदारों द्वारा ग्रामीणों
से की जा रही पथकर वसूली व तानाशाही के खिलाफ भाकियू द्वारा धरना दिया जा
रहा था। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आज जल आन्दोलन शुरू होने
में जिला कार्यकारिणी के किसान नेताओं सहित प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह
के नेतृत्व में हजारों किसान एकत्र थे। धरने पर भाकियू प्रतिनिधि मण्डल
और तहसीलदार रामसनेहीघाट, सीओ आरपी सिंह, थानाध्यक्ष असन्द्रा के मध्य
वार्ता हुई। वर्ता में जिलाधिकारी के आश्वास के बाद कि पैदल व साइकिल से
आने जाने वाले किसानों को पथकर नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ साथ किसानों
द्वारा पथकर समाप्त करने की मांग पर एक सप्ताह में कार्यवाही करने का
आश्वासन दिया गया तथा सिल्हौर घाट पर दो सिपाही और एक लेखपाल की तैनाती
की घोषणा भी की गयी। यह घोषणा तहसील द्वारा किये जाने के बाद धरना
प्रदर्शन समाप्त करने व समझौता पालन न हुआ तो पुनः 5 जून से आन्दोलन करने
की घोषणा प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष
अनिल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लायक राम यादव, तहसील अध्यक्ष देव नरायन
शर्मा, नौमीलाल वर्मा, रामसजीवन वर्मा, हौसिला प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद,
राजकरन, सुरेश चन्द्र, बाबादीन, संजय पाण्डेय, रामगोपाल यादव, उदय नरायन
पाठक, वेद प्रकाश तिवारी, राजकरन सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

Related

UP 1126541630046409132

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item