बंकी अध्यक्ष के खिलाफ एक दर्जन सभासद धरने पर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_566.html
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी अध्यक्ष अंशू सिंह के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा
खोल दिया है। सभासदों द्वारा अध्यक्ष पर करोड़ो रुपये के घोटाले का आरोप
लगाया गया है। अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत बंकी में किये गये भ्रष्टाचार
के विरुद्ध अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन स्थानीय गन्ना दफ्तार प्रांगण
में आज से शुरु किया गया। सभासदों ने एक ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी से
मांग की है कि नगर पंचायत बंकी, अध्यक्ष अंशू सिंह के विरुद्ध करोड़ो
रुपये के घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराकर तत्काल एक मुश्त वसूली की जाये।
अंशू सिंह के समस्त वित्तीय अधिकारी सीज किये जाये। अंशू सिंह व दोषियों
के विरुद्ध अन्य मामलों की आर्थिक अपराध शाखा एवं अन्य किसी जांच एजेन्सी
से कराकर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में कठोर कार्यवाही
की जाये। सभासद अजीत झा ने इससे पूर्व भी तीन सूत्रीय मांग पत्र डाक
द्वारा भेजकर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही
हुई थी। इसी के खिलाफ आज करीब एक दर्जन सभासद धरने पर बैठे हैं। नगर
पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में अजीत झां, शाहनूर
निजामी, मो. रईस, शशी यादव, शबीना परवीन, संतोष कुमार, वैजनाथ चौरसिया,
पुष्पा गौतम, तारिक अहमद, संजय श्रीवास्तव, मो. शकील, आयशा सभासद धरने पर
बैठे हैं।
